मां-बेटे और बेटी का शव मिला बंद कमरे में…सुसाइड नोट में लिखा मिला- मरने का कारण मोबाइल में है
Jaipur: जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बंद मकान में मिले. ये मकान कांवटिया सर्किल के पास रामनगर स्थित है. इसके ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बंद कमरे में मां-बेटी और बेटे और बेटी के शव मिले हैं. मां सरोज और उनके बेटे-बेटी के रूप में मृतकों की पहचान हुई है.
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. प्रारम्भिक जांच में सामूहिक आत्महत्या का शक है लेकिन पुलिस आगे की जांच में जुटी है. बता दें कि ये घटना कांवटिया अस्पताल से विद्याधर नगर रोड की तरफ एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एक मकान में हुई है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो सुसाइड नोट मिला है जिस पर लिखा है कि ‘मरने का कारण मोबाइल में है.
सुसाइड नोट में मोबाइल फोन का जिक्र होने के बाद अब पुलिस तलाश में जुट गई है कि आखिर ऐसा क्या है मोबाइल में. पुलिस का कहमा है कि मोबाइल से जो जानकारी मिलेगी और परिवार की परिस्थितियों के साथ ही घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों की जब पूरी जांच हो जाएगी तभी मौतों की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी तैनात कर दिया है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलू पर जांच के बाद की मौत की वजह की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. भट्टा बस्ती थाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें-घर से निकली थी कॉलेज जाने के लिए…OYO होटल के कमरे में मिली लाश; प्रेमी फरार, पिता का रो-रो कर बुरा हाल-Video