अमेरिका में भीषण बारिश-तूफान…9 लाख घरों में गुल हुई बिजली; 1800 फ्लाइट्स लेट; 400 रद्द-Video
America Storm: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां Thanksgiving की छुट्टियां मना रहे लोगों पर प्रकृति का कहर टूट पड़ा है. शक्तिशाली तूफान और बारिश आने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 9 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है तो वहीं 1800 फ्लाइट्स लेट हैं तो लगीं 400 को खराब मौसम की वजह से रद्द करना पड़ा है.
माना जा रहा है कि 14 साल में पहली बार पानी का लेवल सबसे ऊंचा पहुंचा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज हवाओं और भारी बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है. अमेरिका के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. ये आंधी-तूफान 26 नवंबर को आया. न्यूयॉर्क की मशहूर Macy’s Thanksgiving Parade को भी खराब मौसम के चलते टाल दिया गया।
अमेरिका में भीषण तूफान का कहर, 10 लाख घरों की बिजली गुल
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के चलते तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि तेज हवाओं के कारण करीब 10 लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। तूफान का असर कनाडा के ओंटारियो प्रांत तक पहुंचा है, जहां 9 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मौसम की इस मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
#USA #Storm #Weather
— Indian Observer (@ag_Journalist) November 27, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, भीषण आधी-तूफान ने मिडटाउन मैनहट्टन को तबाह कर दिया है. फिलहाल अभी तक नुकसान का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आ सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित इलाकों में इंटरनेट ठप हो गया है.
🇺🇸 अमेरिका में Thanksgiving का जश्न तूफान की मार से प्रभावित!
न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहैटन में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर लोग बारिश और तूफानी हवाओं का सामना करते नजर आए।
इस शक्तिशाली तूफान के चलते कई इलाकों में बाढ़, बिजली कटौती और यात्रा में व्यवधान देखने को मिला। यहां तक कि ऐतिहासिक Macy’s Thanksgiving Day Parade भी स्थगित करनी पड़ी।
कुदरत के सामने आधुनिक शहरों की व्यवस्थाएं भी चुनौती का सामना करती नजर आईं।
#USA #NewYork #ThanksgivingStorm #Weather
— Seedha Samvaad (@Seedha_sanvad) November 27, 2026
ये भी पढ़ें-ये वाला गाना गाकर सोशल मीडिया पर छा गईं जिलाधिकारी मैम…डांस का Video वायरल