Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

June 28, 2022 by No Comments

Share News

राजस्थान के उदयपुर के मालदास स्ट्रीच एरिया में दिन दहाड़े गला रेत कर दर्जी कन्हैयालाल की हुई हत्या के बाद NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की एक टीम उदयपुर के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि कन्हैयालाल ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। इसके बाद दो लोग कन्हैयालाल के कपड़ा नपवाने के बहाने से आए और उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। साथ ही एक और वीडियो वायरल किया, जिसमें प्रधानमंत्री को भी धमकी देते नजर आए। फिलहाल दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी के साथ जानकारी सामने आ रही है कि उदयपुर में हत्या के मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है जिसमें एसओजी एडीजी अशोक कुमार राठौर, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार, एक एसपी और एडिशनल एसपी को शामिल किया गया है। एएनआई द्वारा वायरल खबर के अनुसार राजस्थान के मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किए जाने, सभी ज़िलों में आगामी एक माह तक धारा 144 लागू करने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ आईजी उदयपुर रेंज हिंगलाजदान ने एएनआई को दिए बयान में कहा है कि आज कन्हैया लाल की हत्या हुई है, इस मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। शहर में कानून व्यवस्था को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया है।

स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अपना काम कर रही है। दूसरी ओर जयपुर जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जयपुर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में जन सुरक्षा एवं लोक परिशांति को बनाए रखने की दृष्टि से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत 28 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी की है। साथ ही एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी वायरल की है कि राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की हत्या होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम को उदयपुर के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल यहां बता दें कि जयपुर संभाग के समस्त ज़िलों यथा अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर के संपूर्ण राजस्व सीमा में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए अस्थाई रूप से प्रतिबंधित की गई हैं।

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो