Viral Video:बिना म्युजिक के सुरीली आवाज में एक बच्ची ने गाया “लग जा गले के फिर ये हंसी रात हो न हो…” IAS ने वायरल किया वीडियो, लगा कि गा रहीं हैं लता मंगेशकर, भारत के कण-कण में छुपा है टैलेंट

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची लता मंगेशकर द्वारा गाए गए गाने “लग जा गले कि फिर ये हंसी रात हो न हो… ” को गाया तो एक बार लगा कि खुद लता जी गा रही हों। इस वीडियो को छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरन ने शेयर किया है। सम्भवत: ये वीडियो छत्तीसगढ़ का ही है।

फिलहाल बच्ची का क्या नाम है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल शेयर वीडियो में बच्ची ने इतनी खूबसूरती के साथ इस गाने की एक-एक पंक्तियों को गाया है कि बार-बार इस गाने को सुनने का दिल करता है। बिना म्युजिक के बच्ची ने जिस तरह से गाना गाया है, लोग उसके फैन हो गए हैं और कुछ ही देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को तेजी से रिट्वीट किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये कहने में जरा भी संकोच नहीं कि भारत के कण-कण में टैलेंट छुपा हुआ है।

Amarnath:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है सामने, जानें क्या कहा अमित शाह ने, देखें वीडियो