Shakuntala University: यूपीटीएसी के तीसरे चरण में विश्वविद्यालय की बीटेक की लगभग 90 प्रतिशत सीटें आवंटित
Shakuntala University: उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (यूपीटीएसी-2026) के तीसरे चरण में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) के बीटेक कार्यक्रमों की लगभग 90 प्रतिशत सीटें आवंटित हो गई हैं। विश्वविद्यालय की 264 स्वीकृत सीटों में से 231 सीटों का आवंटन किया जा चुका है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, यूपीटीएसी-2026 के चौथे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद बीटेक कार्यक्रमों में सीट आवंटित अभ्यर्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 4 से 7 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र, दस्तावेज, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से रिपोर्टिंग से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की अपील की गई है।
इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीटीएसी-2026 की काउंसलिंग में भाग नहीं लिया है, वे 4 अगस्त 2026 तक जेईई (मुख्य)-2026 के स्कोरकार्ड के आधार पर विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-बुजुर्ग महिलाओं को किशोर ने डंडे से पीटा…Video वायरल होने के बाद वृद्धाश्रम सील