LUCKNOW:उत्तर प्रदेश की राजधानी में बकरीद पर शिया और सुन्नी समुदाय के नमाज के लिए निर्धारित किए गए अलग-अलग मार्ग, देखें कहां तक जा सकेंगे नमाजियों के वाहन
लखनऊ। बकरीद पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इसके लिए नमाज को लेकर शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसकी जानकारी डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने दी
नमाज के अवसर पर विक्टोरिया स्ट्रीट से केवल शिया समुदाय के लोगों के आवागमन की व्यवस्था की गई है। सुन्नी समुदाय के लोगों का आवागमन यहां प्रतिबंधित रहेगा।
हुसैनाबाद की ओर जाने वाले सुन्नी समुदाय के लोग ठाकुरगंज, हरदोई रोड के रास्ते शाहमीना होते हुए छत्ते वाले पुल से जाएंगे। अमीनाबाद के लोग सुभाष मार्ग से केजीएमयू चौराहे के रास्ते से होकर जाएंगे।
सुन्नी समुदाय के लोग झवाई टोल, अकबरी गेट, चौक सर्राफा, शाहमीना रोड, छत्ते वाला पुल से बायें टीले वाली मस्जिद के लिए जा सकेंगे।
ठाकुरगंज की ओर से आने वाले सुन्नी समुदाय के लोग कुड़ियाघाट से रूमीगेट के रास्ते बायें मुड़कर गुलाब वाटिका के रास्ते टीले वाली मस्जिद को जाएंगे।
शिया समुदाय के लोग विक्टोरिया स्ट्रीट से इमामबाड़े को जाने वाले लोग नीबू पार्क, आशिफी इमामबाड़ा के पीछे से जाएंगे।
नमाजी यहीं तक ले जा सकेंगे वाहन
बुलाकी अड्डा तिराहे से लालमाधव तक।
मिल एरिया से बुलाकी अड्डा और तुलसीदास मार्ग तक।
नाका से ऐशबाग तक।
यहियागंज वाटर बक्स रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर तक।
यहियागंज से ईदगाह तक।
ये मार्ग पूरी तरह से रहेंगे प्रतिबंधित
पीली कॉलोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह को।
गूंगा, बहरा व रस्तोगी इंटर कालेज की ओर से ऐशबाग ईदगाह।
मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह को।
एसएन मिश्रा आवास तिराहे से ऐशबाग ईदगाह को।
अंजुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह को।