UP: लखनऊ में अधिक से अधिक अपशिष्ट पदार्थों से बनाई जाएगी खाद, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की बढ़ाई जाएगी संख्या, दिए गए निर्देश

July 15, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मण्डलायुक्त डा. रौशन जैकब ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयन्त्र शिवरी (मोहानरोड) का औचक निरीक्षण किया और वहाँ उपस्थित सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

UP:लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन ने लिया एक्शन, दर्ज कराई रिपोर्ट, देखें वीडियो, जानें क्या कहता है IPC

मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान अपशिष्ट पदार्थों से कंपोजिट (खाद) मशीनों के द्वारा बनते देखा गया और वहाँ सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी ली गई, कि कितनी मशीनें कार्य कर रही है और मशीनों की संख्या वास्तविक में कितनी है आदि सभी की जानकारी भी ली गई। साथ ही मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्दश भी दिए। अपशिष्ट पदार्थों के खपत की क्षमता बढ़ाने के साथ ही मौके पर खराब वाहनों के (स्क्रेप) को हटाने के निर्देश दिये गये।

LU:लखनऊ विश्वविद्यालय के संग्रहालय में मौजूद है 11वीं शताब्दी के विभिन्न मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां, उत्साहित इंटरनेशनल स्टुडेंट्स ने 6 संग्रहालयों में भ्रमण कर समझा भारतीय संस्कृति और इतिहास को

मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नगर निगम की सभी गाडियों में बीटीएस लगी होनी चाहिए और शहर में ऐसी मशीनों के साथ कार्य करें कि साफ- सफाई व्यवस्था समय पर हो जाए। डोर टू डोर समय से कूड़ा उठाये, पब्लिक को दिखना चाहिए सफाई व्यवस्था, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।