UP:रायबरेली के एक सरकारी कार्यालय में किया गया तिरंगे का अपमान, जवाब नहीं दे पाए अधिकारी, वायरल हुआ वीडियो
July 17, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि तिरंगा झुका हुआ है। वीडियो शेयर करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने जानकारी देते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश (UP) के रायबरेली के जिला आबकारी विभाग कार्यालय में तिरंगे का अपमान किया गया है। कार्यालय में झुका हुआ तिरंगा लगाया गया, जिसका वीडियो कैमरे में हुआ कैद, मीडिया के सवाल पर आबकारी अधिकारी रविंद्र सिंह ने तिरंगे को उतरवा लिया है, लेकिन मीडिया का जवाब नहीं दे सके। फिलहाल आबकारी अधिकारी रविंद्र सिंह का घंटो बाद भी इस मामले में कोई जवाब सामने नहीं आ सका है।
Viral Video: हाइवे पर दौड़ती मौत को युवक ने दिया चकमा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वायरल वीडियो
UNNAO: उन्नाव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की हुई मौत, देखें दर्दनाक वीडियो