Lulu Mall Controversy:लूलू मॉल विवाद को पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने बताया जवाबी कव्वाली, भाजपा सरकार सहित घेरा विपक्ष को, अधिकार सेना के पहले कार्यालय का हुआ उद्घाटन, लोक सभा चुनाव में लेंगे हिस्सा

July 17, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ/हरदोई। अधिकार सेना पार्टी के संयोजक व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने रविवार को अधिकार सेना के पहले जिला कार्यालय का हरदोई में उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यालय स्थानीय कार्यकर्त्ता विमलेश शर्मा तथा अन्य लोगों के प्रयासों से शुरू हुआ है। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के लुलु मॉल विवाद पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि बुनियादी मुद्दों को दबाने के लिए धार्मिक मुद्दों को दी जा रही है हवा।

इस दौरान अमिताभ ने उत्तर प्रदेश (UP) के हरदोई जिला में जिला कार्यकारिणी के गठन को औपचारिक स्वीकृति दी तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ जिले में पार्टी के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में चर्चा की। अमिताभ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पार्टी अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिकों के अधिकारों के लिए बनी है और उस दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव में भाग लेगी। मीडिया से बातचीत में अमिताभ ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जवाबी कव्वाली जैसा माहौल चल रहा है जबकि बुनियादी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। लूलू मॉल में नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर हो रहे विवाद पर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस तरह के विवाद बने रहें। अगर ये मुद्दे बने रहेंगे तो लोगों के जेहन में बुनियादी मुद्दे जैसे-बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार आदि नहीं आयेंगें। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि विपक्षी दल भी इस बात को पसंद करते हैं, जैसे जवाबी कव्वाली चल रही हो। बता दें कि 11 जुलाई को लखनऊ के सबसे बड़े मॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके बाद ही यहां सार्वजनिक स्थान पर नमाज करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो गया था, जिसका विरोध होने पर नमाज कर रहे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी, लेकिन बाद में हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ मॉल में करने पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। फिलहाल इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

UP:रायबरेली के एक सरकारी कार्यालय में किया गया तिरंगे का अपमान, जवाब नहीं दे पाए अधिकारी, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: हाइवे पर दौड़ती मौत को युवक ने दिया चकमा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वायरल वीडियो