UP:सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने ब्राह्मणों को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी, कहा अंग्रेजी हुकूमत ने भी इनके हाथ नहीं सौंपी थी न्यायपालिका, देखें वायरल वीडियो

July 20, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वर्तमान में सपा नेता व भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ब्राह्मणों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ब्राह्मण कभी न्याय कर ही नहीं सकता। आज एक ही वर्ग विशेष के लोग छोटी न्याय पालिका से लेकर बड़ी न्यायपालिका तक बैठे हुए हैं, जबकि अंग्रेजी हुकूमत ने ये सर्टीफाइ करके इनको न्यायपालिका से आउट किया कि ये कभी न्याय कर ही नहीं सकता।

Brahmin Samaj:देवास के सम्मान समारोह में ब्राह्मणों को लेकर सामने आई चिंता, वरिष्ठ समाज सेवी ने कहा ब्राह्मणों के लिए चल रहा है कठिन समय

इस वीडियो को वायरल करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि रायबरेली- स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ब्राह्मणों पर की अपमानजनक टिप्पणी, कहा ब्राह्मण कभी न्यायप्रिय हो ही नही सकता,विवादित बयान का सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। बता दें कि उत्तर प्रदेश (UP) के रायबरेली में आयोजित किसी कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्या ने ये बयान दिया है। यह कार्यक्रम 25 जून 2022 को हुआ था। अर्थात एक महीने पहले का वीडियो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा की पिछली सरकार में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन चुनाव के दौरान भाजपा छोड़कर सपा की साइकिल पर चढ़ गए थे और जनता ने इनको ठुकरा दिया। बता दें कि इनकी पुत्री भाजपा से सांसद हैं।

Lulu Mall Controversy:लूलू मॉल को शुद्ध करने अयोध्या से पहुंचे आचार्य परमहंस को लिया गया हिरासत में, आक्रोशित आचार्य ने पुलिस से कहा दूर खड़े हो, वायरल हुआ वीडियो