Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू चल रही हैं आगे, जश्न में डूबा उनका गांव-घर, खुशी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया आदिवासी नृत्य, देखें वीडियो, बटेंगे 20 हजार लड्डू

July 21, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने फिलहाल राष्ट्रपति पद के लिए आगे चल रही हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक 523600 के मूल्य के साथ 748 एमपी वोट डाले गए थे। पहले राउंड में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं, जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने 145600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। अवैध वोटों की संख्या 15 है। इसकी जानकारी पीसी मोदी, महासचिव, राज्य सभा ने दी।

वहीं राष्ट्रपति के लिए मुर्मू के आगे रहने की खुशी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए। बता दें कि मुर्मू के गांव में पहले से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

बता दें कि ये सभी को पता है कि मुर्मू ही जीतने वाली हैं, लेकिन जब तक औपचारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करना होगा। फिलहाल शाम 7:30 बजे तक अधिकारिक बयान सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि मुर्मू के उड़ीसा स्थित पैतृक गांव में 20 हजार लड्डू बनवाए जा रहे हैं। पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद से ही मूर्मु के गांव में अधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। (फोटो सोशल मीडिया से, फाइल फोटो है)

Cow Like A Mother: एक नन्हें बच्चे ने अठखेलियों से किया गाय को तंग, तो गाय ने भी “मां” बनकर खूब दुलराया, वीडियो हुआ वायरल