Lucknow University: “नारी साग” पर फिदा हुई NAAC की टीम, जमकर की तारीफ, छात्राओं ने परोसे 28 प्रकार के नए-नए व्यंजन, टीम ने अभिभावकों से की बात, देखें वीडियो

July 22, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में 21 जुलाई 2022 से NAAC (NATIONAL ASSESSMENT AND ACCREDITATION COUNCIL-नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) की 8 सदस्यीय टीम विश्वविद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंच चुकी है। तीन दिवसीय निरीक्षण के इस दौरे के दूसरे दिन नैक टीम के सामने 28 तरह के व्यंजन (dishes) विश्वविद्यालय के छात्रावास की छात्राओं द्वारा परोसे गए। इस दौरान उत्तर भारतीय हरी सब्जी, जो सिर्फ बारिश के मौसम में ही मिलती है, जिसका नाम नारी का साग है, टीम को खूब पसंद आई। टीम में शामिल साउथ इंडियन को ये सब्जी एकदम नई और हेल्थी लगी, इस पर उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। इसी के साथ अन्य डिश ने भी जमकर तारीफ बटोरी।

Bollywood:एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए रनवीर सिंह ने उतारे पूरे कपड़े, नग्न फोटो हुई वायरल, देखें दीपिका पादुकोण को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया, वीडियो

बता दें कि दूसरे दिन भी NAAC PEER टीम का निरीक्षण विश्वविद्यालय में जारी रहा। आज तीनों टीमों ने वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, लोक प्रशासन, शारीरिक शिक्षा विज्ञान, पत्रकारिता, हिंदी आदि विभागों का निरीक्षण किया। इसके बाद इन टीमों ने प्लेसमेंट सेल, कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस, प्लेसमेंट सेल, कैरियर काउंसलिंग एंड हैप्पी थिंकिंग लैब, एपीजे कलाम सेंटर ऑफ इनोवेशन, इंस्टीट्यूट आफ फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टिट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइंस का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ NAAC टीम ने आज अभिभावकों, शिक्षकों, और छात्रों के साथ भी वार्ता की। इसी के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार NAAC PEER टीम के सदस्य कैलाश महिला छात्रावास गए और छात्राओं द्वारा तैयार किए गए भोजन को भी ग्रहण करने के साथ ही छात्राओं की जमकर तारीफ की।

AKTU के छात्रों के बीच दिखेंगे पहलवान, लिए गए बड़े निर्णय, स्टार्टअप के लिए मांगे गए सुझाव

देखें किसने क्या बनाया
साक्षी सिंह ने नारी का साग, अंजलि मिश्रा ने मैंगो खीर, निमिषा सिंह ने दही-बड़े, निकिता ने फ्रूट ट्रफल, लिपिका भट्ट ने तरबूज बास्केट में सैलेड को इस तरह डेकोरेट किया था, जो कि भोजन की पूरी टेबल की शोभा बढ़ा रहा था। शिखा पाठक ने मटर मशरूम। सभी छात्राओं को गोल्डन जुबली छात्रावास की प्रोवोस्ट डा. कीया पांडेय की देख रेख में सारी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसी तरह कैलाश छात्रावास की छात्राओं ने भी विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे। इस तरह से नैक टीम के सामने कुल 28 तरह के व्यंजन परोसे गए। बता दें कि सभी छात्राएं रिसर्च स्कॉलर हैं।