Amrit Mahotsav: हरी साड़ी पहन कर सैकड़ों महिलाओं ने निकाली तिरंगा पद यात्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर होते हुए पहुंची ज्ञानवापी, लगाए वंदेमातरम के नारे, वीडियो में देखें महिलाओं का जोश
वाराणसी। तन पर हरी साड़ी और हाथों में तिरंगा लेकर जब 200 से अधिक महिलाएं वाराणसी की धरती पर निकलीं तो चारो तरफ वंदेमातरम गूंज उठा। महिलाओं के इस विशाल जुलूस को देखने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दे रहा था और सभी महिलाओं के साथ तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। महिलाएं वाराणसी के मुख्य मार्गों के होते हुआ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर द्वार होते हुए ज्ञानवापी पहुंची और वंदेमातरम का उद्घोष किया। इस दौरान पूरा आकाश नारी शक्ति और देश भक्ति से भरे नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुसार देश हर घर तिरंगा’ अभियान के अनुसार 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव’ वर्ष के औचित्य से महिलाओं के सशक्तिकरण के संदेश को, संपूर्ण देश में पहुँचाने के लिए महिलाओं की पद यात्रा का आयोजन वाराणसी के राजेन्द्र प्रसाद घाट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ज्ञानवापी गेट तक किया गया।
यह पद यात्रा डॉ. राजेन्द्र प्रसार घाट से प्रारम्भ होकर, देशबन्धु चितरंजन दास पार्क, गोदौलिया चौराहा / नंदी चौराहा, गोदौलिया अंबास फाटक चौक से गुजरते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार क्रमांक- 04 (ज्ञानवापी द्वार) पर पहुँच कर समाप्त हुई। अंकी बाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पद यात्रा में लगभग 200 महिलाएँ 30 जानप्रतिनिधि लोगों की उपस्थिति से यात्रा को श्रम स्वरूप प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम के आयोजक अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के मुख्य अतिथि के रूप में’ ट्रस्टी निदर्शना गोवाणी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पदयात्रा तिरंगा के माध्यम से विविधता में एकता, महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भरता, उनगे नई उमंग जगाने का संदेश प्रदान किया गया।