Lucknow: माध्यमिक शिक्षकों की मांगों को सीधे सरकार तक पहुंचाएंगे विधान परिषद में शिक्षक दल नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी, पुरानी पेंशन सहित दर्जन भर से अधिक मांगों को लेकर 25 अगस्त को होगा निदेशालय का घेराव, देखें वीडियो

August 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। अब लखनऊ में माध्यमिक शिक्षकों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम विधान परिषद में शिक्षक दल नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी का सेन्टीनियल इण्टर कालेज के सभागार में बुके एवं फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि हमारे संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के देहावसान के पश्चात रिक्त पद पर सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, नेता शिक्षक दल निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। विश्वास है सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के विरूद्व नवनिवार्चित अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में निर्णायक संघर्ष होगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी प्राथमिकता वंचित तदर्थ शिक्षकों के विनियमितकरण एवं वेतन भुगतान के साथ ही पुरानी पेन्षन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा, एवं समान कार्य के लिए समान वेतन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि – संगठन की मागों को पूरा कराना है।

प्रदेश के शिक्षकों के अवशेषों के भुगतान तथा बोर्ड परीक्षाओं का बकाया पारिश्रमिक के भुगतान के लिए निदेशालय में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना भी आयोजित किया जाएगा। उन्होने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की पीड़ा दूर करने के हर सम्भव प्रयास किये जाएगे। महामंत्री इन्द्रासन सिंह ने कहा कि कल दिनांक 25 अगस्त, 2022 को शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना होगा। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मागों की पूर्ति की मांग की जाएगी। समयबद्व तरीके से मागें पूरी नही होती है तो संघर्ष किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री इन्द्रासन सिंह, प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एमएलसी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, बलिया के पूर्व अध्यक्ष धर्मराज सिंह जूनियर बेसिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री महेश चन्द्र ने किया।

यहां देंखें वीडियो