Mumbai: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने सोई पत्नी को फेंक कर मारने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने के बाद दो बच्चों के साथ हो गया था फरार, देखें दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज

August 23, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अंधेरे में किसी को लेकर खड़ा है। इसी बीच प्लेटफार्ट पर तेज रफ्तार से ट्रेन आती है और पलक झपकते ही शख्स महिला को तेज रफ्तार से आती ट्रेन के सामने फेंक कर दो छोटे बच्चों के लेकर फरार हो जाता है।

यह पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मुम्बई के वसई रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वसई रेलवे स्टेशन पर 30 साल की उम्र में एक शख्स ने अपनी सोई हुई पत्नी को तेज रफ्तार से आती ट्रेन के सामने फेंक दिया और अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद से ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ सम्बंध हैं।