Indian Railways: 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदेभारत-2 ने रचा नया इतिहास, जरा भी नहीं छलका पानी का ग्लास, वायरल हुआ स्पीड ट्रायल का वीडियो, देखें “आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार”

August 27, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर वंदेभारत-2 के स्पीड ट्रायल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए इससे जुड़ी तमाम जानकारी साझा की है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी जा रही है और पानी से भरा ग्लास स्थिर है। अर्थात न तो पानी जरा सा भी छलक कर बाहर आया और न ही ग्लास गिरा। इससे साफ जाहिर होता है कि ट्रेन के अंदर बैठने वालों को जरा भी अहसास नहीं होगा कि वह ट्रेन में बैठे हैं या घर पर। मतलब इतनी स्मूथ होकर ट्रेन चलेगी।

वीडियो शेयर करते हुए रेलमंत्री ने लिखा है कि, सुपीरियर राइट क्वालिटी। ग्लास की ओर देखिए। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति में भी स्थिर है। एक मिनट के इस वीडियो पर लाखों लाइक और कॉमेट आ चुके हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ रेलमंत्री ने ये भी लिखा है कि “आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार।” (फोटो सोशल मीडिया)

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये नए भारत की नई तस्वीर है तो कोई कह रहा है कि पहले कभी नहीं देखी ट्रेन की इतनी स्पीड। भारतीय रेल ने कमाल कर दिया। तो वहीं कोई कह रहा है कि भारत ने वाकई कमाल कर दिया।

यहां देखें वीडियो