UP News: अमेठी में लेखपाल ने नहीं पहचाना सांसद स्मृति ईरानी और CDO को, वीडियो हुआ वायरल, किया गया तलब, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, “गई नौकरी”

August 28, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फोन पर किसी से बात कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस शख्स से बात कर रही हैं वह अमेठी का लेखपाल है और उसने स्मृति ईरानी को नहीं पहचाना। यहां की फोन पर स्मृति ईरानी को बताना पड़ा कि वह अमेठी की सांसद हैं। इसी के साथ लेखपाल ने मुख्य विकास अधिकारी ( CDO) को भी पहचानने से इंकार कर दिया।

अमेठी के इस लेखपाल का नाम दीपक बताया जा रहा है। स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी के कादू नाला स्मारक स्थल पर पुष्प चढ़ाने आई थी। फिलहाल वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स में कोई कह रहा है कि अब तो नौकरी गई तो किसी ने लिखा कि लेखपाल अपने काम से काम रखता होगा। इसीलिए नहीं पहचाना। फिलहाल इस वीडियो पर लोग जमकर मजाकिया कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

देखें क्या लिखा सोशल मीडिया यूजर्स ने

ट्विटर यूजर अंकित मिश्रा ने लिखा लेखपाल साहब की नौकरी खतम। वहीं अनिल कुमार शुक्ला ने लिखा भाई लेखपाल अपने काम से मतलब रखता होगा वह भला सीडीओ और एमपी को क्यों जाने? तो शिखर तिवारी ने लिखा लेखपाल खुद में गांव का मुख्यमंत्री होता है, वह किसी का लोड नहीं लेता। फिलहाल इन कॉमेंट के साथ ही लोगों ने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की है।