LU: अब “महिलाओं” पर पढ़ाई करेंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र, देना होगा पेपर भी, देखें पूरी जानकारी

August 31, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। अब लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को महिलाओं के जीवन से जुड़ी पढ़ाई भी करनी होगी और इसके लिए उनको पेपर भी देना होगा। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (new education policy) के अंतर्गत, महिला संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक नया पेपर स्वीकृत किया गया है। इस पेपर का नाम “Overview of Womanhood: Life Cycle, Challenges and Management ” है।

यह पेपर स्नातक द्वितीय सेमेस्टर NEP वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत पढ़ाया जाएगा। यह पेपर स्त्री जीवन की समस्त अवस्थाओं, उसमें आने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, समस्याओं एवं समाधान को पढ़ाया जाएगा।

महिला संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय, की कोआर्डिनेटर डॉ. अर्चना शुक्ला के अनुसार यह पेपर छात्राओं / छात्रों को स्त्री जीवन की समस्त अव्यवस्थाओं एवं संघर्षों प्रति संवेदनशील बनाएगा। वो फिर कहती हैं , की ये पेपर ना केवल छात्र- छात्राओं को स्त्री जीवन के प्रति जागरूक बनाएगा अपितु उन्हें विभिन्न समाधान तकनीकों का भी ज्ञान देगा और ये संवेदनशीलता एवं ज्ञान उनके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को सुखद बनाने में सहायता करेगा। बता दें कि महिला संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय, एक कोर्स “पी जी डिप्लोमा गर्भ संस्कार” के नाम से ऑफर करता है जो इन्हीं सब टॉपिक को विस्तार में पढ़ाता है।