Teacher’s Day: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर फिसली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान, अपने गुरु जी पर बोलते हुए कह गए, ” उनके सिर पर हम सबै पैर रख…” वायरल हुआ वीडियो, कांग्रेस ने घेरा
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर वह किसी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे हैं और अपने गुरु जी के बारे में बता रहे हैं।
वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि “मैं सरकारी स्कूल में पढ़ा। हमारे गुरु जी आज भी वो हैं श्रद्धेय रतन चंद जैन। मैं जाता था, उनके सिर पर हम सबै पैर रख…” हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी बात सुधारी और कहा कि उनके पैर पर हम सभी सिर रखते थे, लेकिन इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। कांग्रेस के समर्थक उनको इस बात को लेकर जमकर घेर रहे हैं कि भला उनके मुंह से इतनी बड़ी बात कैसे गलत तरीके से निकल गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश के मीडिया कोआर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने लिखा, मामाजी शिक्षकों के बीच आप ये क्या कह गए…? (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो
देखें लोग क्या कर रहे है कॉमेंट