दो थाना प्रभारी समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR…जानें क्या है दो प्रदेशों से जुड़ा ये मामला?

June 16, 2026 by No Comments

Share News

MP Police News: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो थाना प्रभारी सहित 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है. दरअसल यहां के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में मादक पदार्थ को लेकर जो कर्रवाई की गई है, उस पर सवाल खड़े हो गए है.

एमपी पुलिस इस पूरे मामले में सवालों के घेरे में खड़ी है. इसी बीच राजस्थान के झालावाड़ जिले की चौमहला कोर्ट ने 30 मिनट में की गई पूरी कार्रवाई को संदिग्ध माना है और दो थाना प्रभारियों के साथ ही 100 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया है. इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में संभवतः इस प्रकार का यह पहला मामला है जो दोनों राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानें क्या है मामला?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की आगर कोतवाली पुलिस ने इसी साल यानी 2026 की 28 जनवरी को झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस ने पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ (MD) जब्त करने की जानकारी झालावाड़ पुलिस को दी थी. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस ने झालावाड़ पुलिस को फोन किया और कहा कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने अभद्रता की लेकिन ये नहीं जानकारी दी कि कार्रवाई कहां की जा रही है ?

यही नहीं मध्य प्रदेश पुलिस ने किसी तरह की मदद की बात भी स्थानीय पुलिस यानी झालावाड़ पुलिस को नहीं दी.

इस मामले में मोड़ तो तब आया जब इस पूरे मामले में को लेकर गिरफ्तार आरोपियों के पिता हमीद खान ने चौमहला कोर्ट में एक परिवाद दायर कर मध्य प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय डग पुलिस को सूचना दिए बिना गांव में आकर एमपी पुलिस ने घरों में तोड़फोड़ की. शिकायत में हमीद खान ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस झूठे मामले में उनके परिवार के लोगों को फंसा दिया है. इसी शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को संदिग्ध माना और पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है. इस तरह से राजस्थान के झालावाड़ जिले की चौमहला कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है.

इनके ऊपर दर्ज हुआ केस

राजस्थान की झालावाड़ पुलिस का इस सम्बंध में एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो थाना प्रभारियों तत्कालीन आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय और बड़ौद थाना प्रभारी रूपसिंह बैस पर भी केस दर्ज किया जाना बताया गया है. दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने शाहिर खान और मनोवर खान को पकड़ा था और थाने ले जाकर उनके ऊपर मादक पदार्थ की सामग्री का केस बना दिया था.

पुलिस पर लगा ये गम्भीर आरोप

पीड़ित हमीद खान ने मध्यप्रदेश पुलिस पर 10 लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया है. उनका दावा है कि जब उन्होंने पुलिस से कहा कि किसान लोग इतने रुपये कहां से लाएंगे और इतने रुपये हम नहीं दे पाएंगे तो पुलिस उनको आगर थाने ले गई और फिर वहां पर दोनों को गिरफ्तार कर दो किलो एमडी, 1 किलो स्मैक, कैटामाइन, नशीले इंजेक्शन, केमिकल ड्रम, 2 राइफलें आदि यानी कुल 5 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त करने बता कह कर केस दर्ज कर लिया.

तो वहीं पीड़ित ने ये भी दावा किया है कि पुलिस ने जब उनके परिवार के घरों की तलाशी ली थी तो एक ग्राम सामग्री भी उनके घर से नहीं मिली थी यानी कुछ नहीं मिला सिवाए एक लाइसेंसशुदा एकनाली बंदूक, एक एयर गन और सात मोबाइल के जो कि पुलिस ने जब्त किए. फिलहाल मामले में आगे की जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें-अमेरिका में फाड़ा गया तिरंगा…अपमान पर संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल-Video