Video:नृत्य करते हुए मंच पर गिरी छात्रा, लोगों ने समझा कर रही है अभिनय, बजाने लगे तालियां, हो चुकी थी मौत, दिल को झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक छात्रा ओम नम: शिवाय भजन पर डांस कर रही है। वह नाचते-नाचते गिर पड़ती है। उपस्थित लोगों को लगता है कि वह अभिनय कर रही है। कुछ देर वह नहीं उठती है। इसी दौरान लोगो तालियां बजाते हैं और फिर शिवजी बना कलाकार छात्रा के पास आता है और उठाता है तो वह सन्न रह जाता है। जल्दी से लोगों को बुलाया जाता है, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी होती है।
यह वीडियो जम्मू का बताया जा रहा है और मंच पर नृत्य करने वाली छात्रा को बताया जा रहा है कि वह लड़का है। फिलहाल इसकी जानकारी साफ नहीं हो सकी है कि उसे हार्ट अटैक आया या फिर कोई और समस्या थी, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि कहीं ये कोरोना वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है। इसी के साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि तेज साउंड के कारण यह घटना हुई। फिलहाल यह एक चिंता का विषय है कि इस तरह की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हनुमान बने कलाकार नृत्य करते हुए जमीन पर गिर पड़े थे और उनकी मौत हो गई थी।
यहां देखें वीडियो
देखें लोगों ने वीडियो को लेकर क्या लिखा