Video:क्लास में शोर मचाने पर नाराज हुई मैम को नन्हें बच्चे ने मनाय़ा कुछ इस तरह कि वीडियो हो गया वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, “ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था, हम लोग तो बस दे दनादन कूटे जाते थे”
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की क्लास मे एक छोटा बच्चा अपनी मैम को मनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मैम कह रही हैं कि वह बच्चे से बात नहीं करेंगी। इस पर बच्चा कह रहा है कि मुझसे बात करिए मैम। कुछ देर बाद वह मैम को मना लेता है और फिर किस देता है।
बता दें कि 18 घंटे पहले ट्विटर पर नौ हजार से अधिक लाइक्स व 1866 से अधिक रिट्विट हो चुके हैं और अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और अभी भी तेजी से इस वीडियो को लोग देख रहे हैं और रिट्विट भी कर रहे हैं।
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा स्कूल उनके समय में क्यों नहीं था। उनको तो टीचर्स जरा सी भी शैतानी करने पर कूट देती थीं। वहीं एक यूजर सुखदेव के पंडित लिखते हैं कि कोई बात नहीं जो हमे नहीं मिला वो हमारे वारिश को मिलेगा। श्रीशिवानन्द लिखते हैं, अरे हम तो लातों के भूत थे ना, बातों से थोड़े ही मान लेते थे। सदन कुमार सिन्हा लिखते हैं, टीचर ने ज़्यादा समय दे दिया। अपने समय में तो 10 सेकंड में एक झापड़। सब बदमाशी दूर।
और अगर ये खबर घर तक पंहुच गई, तब तो ले धमा धम , दे धमा धम। पीके ने लिखा, अभी मुझे time machine की कमी खल रही है। इसी तरह से मजेदार कॉमेंट लोग कर रहे हैं और अपने दिनों को ताजा कर रहे हैं। यह वीडियो फिलहाल छपरा के किसी पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है।
देखें वीडियो