तृतीया तिथि के दिन न खाएं परवल की सब्जी…हो जाएगा बड़ा नुकसान
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में तिथि के अनुसार तमाम साग-सब्जियों का त्याग करने की सलाह दी गई है और इसके पीछे के कारणों का भी वर्णन किया गया है. इसी में एक सब्जी है परवल की जो कि गर्मियों के सीजन में बाजार में खूब बिकती है और हम जमकर खाते हैं. इसको तृतीया तिथि के दिन खाने के लिए हमारे पुराण मना करते हैं और इसके पीछे की वजह भी बताते हैं.
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर हम सभी अपने पुराणों के बताए मार्ग पर चलें तो शायद ही कभी दुखी रहें। इसलिए ज्यादा नहीं तो कुछ बातों को हमें जीवन में उतारना चाहिए।
उन्होंने बताया कि हिंदी पंचांग के अनुसार चाहे शुक्ल पक्ष की तृतीया हो या कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि इस दिन परवल की सब्जी नहीं खाना चाहिए। वह कहते हैं कि ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34 में बताया गया है कि इस दिन परवल खाने से शत्रुओं में वृद्धि होती है, जिससे जीवन में तमाम संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आचार्य ने बताया कि वाराही संहिता के अनुसार मंगलवार, शनिवार, रविवार, एकादशी, चतुर्दशी, अमावश्या, पूर्णिमा, संक्रान्ति,भद्रा व व्रत के दिन बाल कटाना वर्जित है।
सोम, बुध, गुरु और शुक्रवार को बाल कटाने से क्रमशः 5,7,10, व 11 मास आयु बढ़ती है। पुत्र की इच्छा रखने वाले को सोमवार एवं विद्या व लक्ष्मी के इच्छुक को गुरुवार को बाल नही कटाना चाहिए। फिलहाल प्रतिदिन दाढ़ी बनाने वाले को कोई दोष नही लगता।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें-सुंदर-सुशील पत्नी चाहिए तो भगवान शिव को चढ़ाना न भूलें ये फूल