Shilajit Benefits: सेक्स के साथ सौदर्य पर भी शिलाजीत का शानदार असर, दूर करे बांझपन, दुरुस्त रखे इम्यून सिस्टम, पुरुषों के साथ महिलाओं पर भी करे जादू, 5 प्वाइंट्स से समझें इसका पूरा लाभ
आयुर्वेद हमेशा से ही भारतीय जनमानस के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहा है, लेकिन एलोपैथ पर बढ़ते भरोसे में आयुर्वेद कहीं खो गया था, लेकिन कोरोना महामारी ने लोगों को आयुर्वेद की ओर फिर से रुख करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद लोग अपनी सेहत के लिए जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करने लगे। इसी में एक खास जड़ी-बूटी है शिलाजीत, जिसका इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा है। इस एक जड़ी-बूटी के तमाम फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं। पुरुषों से लेकर महिलाओं को भी इससे तमाम फायदे हैं।
अगर आयुर्वेदाचार्यों की मानें तो आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में शिलाजीत सबजे ज्यादा शक्तिशाली मानी जाती है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक हर्बल दवाओं में थकान से लेकर कम टेस्टोस्टेरॉन प्रोडक्शन तक पुरूषों के कई इलाज के लिए किया जाता है। पुराने समय से इसका इस्तेमाल पुरुषों की सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए किया जाता था। हालांकि अब भी जानकार लोग इसी पर भरोसा करते हैं। इसे आयुर्वेदिक इलाज माना जाता है। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शिलाजीत महिलाओं की सेक्स संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकता है। देखें इससे महिलाओं को क्या हैं फायदे-
जानें क्या है शिलाजीत
आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक शिलाजीत, हिमालय की चट्टानों में पाई जाने वाली एक चिपचिपी दवाई है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसका खासकर इस्तेमाल सेक्सुअल लाइफ और स्टैमिना को बढ़ाने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिलाजीत टिशूज तक न्यू ट्रेंस पर जाता है जिससे थकान, सुस्ती और लो सेक्स ड्राइव की समस्या खत्म होती है।
जानें किस तरह से मिलता है महिलाओं को फायदा
त्वचा के लिए भी शिलाजीत को लाभकारी माना गया है। फुंसी, काले दाग-धब्बे, झुर्रियां आदि से बचने के लिए केमिकल प्रोडक्शन खरीदते हैं, जो आपको रातोंरात इन्हें ठीक करने का दावा करते हैं। लेकिन इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन खराब होने लगेगी, जिसके कारण आपको एक बार फिर प्रोडक्ट की ओर रुख करना होगा। ऐसे में शिलाजीत सभी प्रकार की स्किन के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। यह आपको फ्लॉलेस और सॉफ्ट दिखने वाली स्किन देगा।
यह महिलाओं में भी एनर्जी लेवल बढ़ाने का काम करता है। अगर दिन की शुरुआत एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी या चाय के साथ करने के बावजूद महिलाएं शिलाजीत का सेवन कर करें तो उन्हें थकान महसूस नहीं होगी। खासकर पीरियड साइकिल के दौरान। क्योंकि इस दौरान महिलाएं अपने शरीर से बहुत सारे पोषक तत्व खो देती हैं। शिलाजीत शरीर में एडेनोसिन-5-ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) का उत्पादन करके एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है और आपको अच्छे मूड में रखता है, जिसके बाद आप पूरे दिन एक्टिव रह सकती हैं।
शिलाजीत के सेवन से फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। आयुर्वेद कहता है कि जो महिलाएं अनियमित पीरियड से परेशान रहती हैं, उनमें बांझपन होने का खतरा होता है। कई दक्षिण एशियाई महिलाएं प्रजनन हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए शिलाजीत की सलाह देती हैं। शिलाजीत जड़ी बूटी जरूरी एंटीऑक्सीडेंट उत्पन्न करके अंगों को साफ और डिटॉक्सीफाई करती है। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जो महिलाओं के बांझपन में योगदान दे सकता है।
शिलाजीत तनाव को कम करने में भी सहायक है। शिलाजीत अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसको खाने से आपको सुकून महसूस होगा। यह ऑक्सीटोसिन हार्मोन का प्रोडक्शन करते हुए आपके शरीर में तनाव हार्मोन के उत्पादन को कम करके आपको शांत करने में मदद करता है। शिलाजीत की खास बात ये है कि यह आपको एक खुशमिजाज मूड देता है।
यह इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे आपके शरीर को वायरस से लड़ने की क्षमता मिलती है। अर्थात शिलाजीत आपके इम्युनिटी को मजबूत करने और आपको बीमार होने से बचाने में मदद कर सकता है। किसी तरह का संक्रमण आपके शरीर में नहीं पहुंच पाता।