Health Tips: दूध के अलावा इन सात चीजों से हमें प्राप्त होता है कैल्शियम, इस विधि से करें इस्तेमाल और पूरी करें कैल्शियम की जरूरत
हमें दूध के अलावा अन्य तमाम चीजों से भी कैल्शियम की प्राप्ति होती है। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आपको ऐसी ही तमाम चीजों की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे कैल्शियम प्रचूर मात्रा में प्राप्त होता है और जिनका सेवन कर हम खुद को लाभ पहुंचा सकते हैं।
देखें किस तरह हम अन्य चीजों के इस्तेमाल से पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
पानी में अदरक डाल कर उबालें। इस पानी में शहद और हल्का नींबू निचोड़ें। सुबह 20 दिन तक पिएं। कैल्शियम की आपूर्ति होगी।
प्रति दिन 2 चम्मच तिल का सेवन करें। आप इसका इस्तेमाल लड्डू या चिक्की के रूप में भी कर सकते हैं।
एक चम्मच जीरे को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसका सेवन करें। 15 दिन में लाभ दिखने लगेगा।
1 अंजीर व दो बादाम रात में गलाएं और सुबह इसका सेवन करें। धीरे-धीरे फायदा देखने को मिलेगा।
रागी का हफ्ते में एक बार किसी ना किसी रूप में सेवन करें। दलिया, हलवा या खीर बनाकर ले सकते हैं। क्योंकि रागी को कैल्शियम का विश्वसनीय स्त्रोत माना गया है।
नींबू पानी दिन भर में एक बार अवश्य पिएं।
अंकुरित अनाज में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप अंकुरित आहार नहीं ले सकते हैं तो हफ्ते में एक बार सोयाबीन जरूर लें। इससे हफ्ते भर की डोज तो पूरी होगी ही साथ ही कैल्शियम की पूर्ति भी होगी।