UP Heavy Rain: भारी बारिश के चलते लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बोर्डों के स्कूल, लेकिन करनी होगी BLO ड्यूटी, देखें कहां के लिए जारी हुआ है येलो और ऑरेंज अलर्ट, वीडियो

October 9, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। इसको देखते हुए राजधानी समेत यूपी के 21 जिलो में 10 अक्टूबर के दिन सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी लखनऊ ने देर रात इस सम्बंध में जारी निर्देश में कहा है कि सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि कुछ जिलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि करीब एक हप्ते से प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। बारिश के चलते सड़कों और गलियों में हुए जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई जगह पेड़ और दीवारें भी गिर गईं हैं। बुलंदशहर में बारिश के चलते गिरी दीवार के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से नदी-नाले सभी उफना गए हैं।

कई जिलों की नदियां में पानी का जलस्तर बढ़ने से नजदीकी इलाकों में बाढ़ भी आ गई। बारिश को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। बरेली, बुलंदशहर में 11 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है जबकि अलीगढ़ में 12 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहे हैं। वहीं मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सीतापुर में केवल सोमवार को 12वीं तक स्कूल बंद रखने का डीएम ने आदेश दिया है। अमरोहा में केवल आठवीं तक के स्कूल सोमवार को बंद रखने का आदेश है। कानपुर में भी 10 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अलीगढ़ में 12 तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

बे-मौसम हो रही बारिश से सभी का जीना दूभर हो गया है। बारिश को देखते हुए अलीगढ़ में 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण 12वीं तक के सभी स्कूलों को 12 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को जारी एक आदेश के अनुसार जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 12 अक्टूबर तक बंद करा दिया। इसमें एएमयू से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं।

11 तक बरेली में बंद रहेंगे सभी स्कूल

बरेली में भी डीएम के आदेश पर 11 अक्टूबर तक 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होगी, इसके चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया है। नियमों को न मानने वालों स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

बुलंदशहर में बुरा हाल, दो दिन के लिए स्कूल बंद
बुलंदशहर जिले में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के आदेश पर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 10 और 11 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया गया है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुरादाबाद में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि जो शिक्षक बीएलओ कार्य के लिए लगाए गए हैं, उनको बीएलओ ड्यूटी करनी होगी। हालांकि बीएलओ ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक अपनी ड्यूटी करेंगे। वहीं रामपुर, संभल में केवल सोमवार को स्कूल बंद रखने का डीएम ने आदेश दिया है। अमरोहा में केवल आठवीं तक के स्कूल सोमवार को बंद रखने का आदेश है।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

गत कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

रुक-रुक हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यवस्त

यूपी के कई जिलों में तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते हरिद्वार हाईवे पर जगह-जगह बड़े पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए हैं। बिजली के पोल भी टूट गए। कई लोग चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, इसके चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। वाहन जहां के तहां रुक गए।

इन जिलों में घोषित हुआ अवकाश
मेरठ, बलरामपुर, कानपुर देहात, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा (दो दिन), कासगंज (दो दिन), मथुरा, हापुड़, हाथरस, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ (दो दिन), बुलंदशहर (दो दिन), बदायूं, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि जिलों में एक अथवा दो दिन का अवकाश भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते किया गया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। (फोटो-सोशल मीडिया)

देखें वीडियो