UP News: उन्नाव ऊगू मेले में बड़ा धमाका, एक की मौत, सात गम्भीर रूप से घायल, फटा था गुब्बारा गैस सिलेंडर, देखें वायरल वीडियो

October 9, 2022 by No Comments

Share News

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू नगर पंचायत में गैस सिलेंडर फटने से मेले में हड़कम्प मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तो वहीं गुब्बारा विक्रेता की मौके पर मौत हो गई। वहीं गुब्बारा खरीद रहे सात लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पर बांगरमऊ विधायक और एसडीएम सफीपुर सीओ सहित जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक थाना क्षेत्र के ऊगू नगर पंचायत में प्रतिवर्ष की भांति रविवार को मेले का आयोजन किया गया था। मेले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मवई भान निवासी गजराज चौरसिया (45) पुत्र रामकेशन गुब्बारा गुब्बारा बेच रहे थे। गुब्बारे में गैस सिलेंडर से हवा भर रहा था। इसी बीच सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

गुब्बारा विक्रेता गजराज की मौके पर मौत हो गई। दुकान के पास खड़े ऊगू के पंकज (19) पुत्र श्रीपाल, रवी (20) पुत्र मदनलाल, हसनखेड़ा के संतोषी (50), मोहरपुर आरती (18), संगीता (32), ऊगू की सुखरानी (62),अंतिमा (20) पुत्री हरीशंकर बुरी तरह से घायल हो गए। मेले में मौजूद पुलिस ने घायलों को सफीपुर सीएचसी भेज दिया। जहाँ डाक्टर ने गम्भीर हालत में सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना पर बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, सफीपुर एसडीएम शिवेन्द्र कुमार पहुंचे और घायलों का हाल जाना समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया। वहीं सीओ सफीपुर माया राय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यहां देखें वीडियो