UP Education News: पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक 19 अक्टूबर को करेंगे शिक्षा निदेशालय का घेराव

October 16, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। उत्तर प्रदेश के न केवल बेसिक बल्कि माध्यमिक शिक्षक भी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। महीने-दर महीने गुजरने के बाद भी सरकार शिक्षकों की समस्याओं की सुध नहीं ले रही है। इस पर माध्यमिक शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं और 19 अक्टूबर को दीपावली से पहले शिक्षा निदेशालय का घेराव कर अपनी मांगों के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

फिलहाल सरकार की नीतियों के विरोध में उतरने के लिए माध्यमिक शिक्षकों ने कमर कस ली है। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन 19 अक्टूबर को संगठन के बैनर तले शिक्षा निदेशालय कार्यालय पार्क रोड लखनऊ करेगा धरना प्रदर्शन।

संगठन के प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पर पदोन्नति, राज्यकर्मियों की भांति अवकाश नकदीकरण व चिकत्सीय सुविधा का लाभ ,वेतन विसंगतियों का निराकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अपेक्षा बरती जा रही है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है अतः संगठन ने आंदोलन की रणनीति बनाकर सभी जनपद व मंडलों में धरना दिया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर एसोसिएशन अब प्रदेश स्तर पर 19 अक्टूबर 2022 को शिक्षा निदेशालय पार्क रोड लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा।

प्रांतीय महामंत्री में प्रदेश के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आह्वान किया 19 अक्टूबर को आयोजित धरने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें व आकस्मिक अवकाश लेकर अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित हो।