Lucknow News: राजधानी के 1090 चौराहे पर केक फेंक-फेंककर जन्मदिन मनाना लड़कों को पड़ा भारी, पुलिस ने साफ कराई पूरी सड़क, दी नसीहत, वायरल हुआ वीडियो

November 5, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर हुड़दंग करते हुए युवकों का चारो ओर केक फेंक-फेंककर मस्ती करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस ने मौके पर आकर उनको धर दबोचा और फिर उनसे पूरी सड़क की साफ-सफाई कराई। इस तरह से उनकी पूरी मस्ती निकल गई और फिर से ऐसा न करने की कसम भी खाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल साथी का बर्थडे मना रहे युवक दौड़-दौड़कर एक दूसरे पर केक फेंक रहे थे और एक-दूसरे के केक लगा रहे थे। इसकी वजह से पूरी सड़क में केक फैल गया था। इसी बीच गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी और पुलिस कर्मी गश्त करते पहुंचे तो उन्होंने लड़कों को डांट लगाई और सड़क पर फैला केक साफ कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आठ से 10 युवक 1090 चौराहे पर अपने साथी का जन्मदिन मना रहे थे। युवकों ने पहले केक काटा, गुब्बारे फोड़े और फोम स्प्रे चलाया। इसके बाद केक अपने साथियों के चेहरे पर लगाने लगे।

एक दूसरे को फेंककर मार रहे थे। इस बीच पुलिस की जीप पहुंची तो वह थोड़ी देर के लिए शांत हो गए, लेकिन इंस्पेक्टर गौतमपल्ली पुलिस जीप से उतरे। उन्होंने उन्हें बुलाया और डपटा कि इस तरह से जन्मदिन मनाना क्या अच्छा लगता है आपको। आप जिम्मेदार युवक हैं यह अभद्रता आप पर शोभा नहीं देते अच्छे घर के लगते हो। सड़क पर फैले केके और डिब्बों से कोई भी वाहन चालक स्लिप होकर गिर सकता है।

इसके बाद इंस्पेक्टर ने उनसे सड़क पर फैली गंदगी साफ करने को कहा। युवकों ने सड़क पर फैली गंदगी साफ की। उसे कुछ दूर पर रखे डस्टबिन में डाली। इसके बाद वह चले गए। इस दौरान वहां पर खड़े एक राहगीर ने युवकों द्वारा गंदगी साफ करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनका मकसद केवल युवकों को समझाना था। सड़क पर इस तरह की गंदगी ठीक नहीं। युवक दौड़ रहे थे। उनकी जान का भी खतरा था। किसी भी वाहन से टकरा सकते थे। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)