Viral Video:दिव्यांग ने एक पैर से इतनी तेज दौड़ाई साइकिल कि लोग उसके जुगाड़ और साहस के हो गए मुरीद, किया सलाम, लिखा “हारा वही, जो लड़ा नहीं”, वायरल वीडियो को देखने वालों की संख्या पहुंची 1 लाख 87 हजार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि पिछले 23 घंटे में एक लाख 87 हजार से अधिक लोग इसे देख चुके हैं और 2800 से अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं तो 15 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। अभी भी उसी रफ्तार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस रफ्तार से दिव्यांग साइकिल चला रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग, जिसका एक पैर जांघ के ऊपर से नहीं है। वह एक पैर से इतनी तेज साइकिल चला रहा है कि लग ही नहीं रहा कि उसका एक पैर नहीं है। दरअसल उसने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे पैर की जगह डंडे का इस्तेमाल करते हुए पैडल मारने का जुगाड़ निका लिया।
वीडियो बनाने वाले ने जब उससे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने साइकिल की रफ्तार और तेज करते हुए कहा कि वह मजदूरी करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह प्रतिदिन इसी तरह साइकिल चलाते हैं। फिलहाल वीडियो ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उम्दा पंक्तियां द्वारा वायरल किया गया है, यह साहित्यिक रचनाओं को बढ़ावा देने का एक मंच है। उम्दा पंक्तियां द्वारा वायरल इस वीडियो पर कुंवर नारायण की पंक्तियों को अंकित किया गया है और लिखा गया है, “कोई दुःख मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही, जो लड़ा नहीं। जीवन के यथार्थ को बताती ये पंक्तियां दिव्यांग पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। फिलहाल उनके साहस को सोशल मीडिया पर जमकर सलाम किया जा रहा है।