UP Basic Shiksha:एडी बेसिक कानपुर ने बिना किसी साक्ष्य के परिषदीय लिपिक को लिखा ‘भ्रष्ट’, विरोध में उतरा संगठन, 15 सितम्बर को क्रमिक अनशन की घोषणा, पढ़ें पूरा लेटर

September 4, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) कानपुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन का आरोप है कि एडी बेसिक ने बिना किसी जांच या साक्ष्य के परिषदीय लिपिक को भ्रष्ट लिपिक लिख दिया है, जो कि विभागीय नियमों के विरुद्ध है। इसको लेकर संगठन ने एडी बेसिक को एक मांग पत्र भी लिखा है।

संगठन के मंडलीय अध्यक्ष परवेज आलम ने एक मांग पत्र लिखते हुए एडी बेसिक से मांग की है कि 13 सितम्बर तक उस लेटर को निरस्त किया जाए या फिर संशोधित किया जाए, जिसमें लिपिक शमशाद अहमद को भ्रष्ट कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो संगठन 15 सितम्बर से प्रांगण में अनिश्तिकालीन क्रमिक अनशन करेगा, जिसका पूरा उत्तरदायित्व आपका होगा। इस सम्बंध में संगठन द्वारा लिखा मांग पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी जानकारी दी गई है।

यहां पढ़ें संगठन का मांग पत्र