UP News: निकाह के बाद मोटी होने लगी बीवी तो मारने-पीटने के बाद शौहर ने बोला “तीन तलाक”, देखें पीड़िता ने क्या लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज

September 4, 2022 by No Comments

Share News

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 28 वर्षीय महिला को उसके शौहर ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया, क्योंकि वह निकाह के बाद मोटी होने लगी थी।

इस सम्बंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए यही वजह बताई है। मेरठ की रहने वाली नजमा बेगम ने कहा कि 8 साल पहले उनका निकाह मोहम्मद सलमान के साथ हुआ था। नजमा ने दावा करते हुए कहा कि निकाह के बाद से उसका वजन बढ़ने लगा तो पति ताना मारने लगा और प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया। वह पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही है। नजमा ने बताया कि उसका सात साल का एक बेटा भी है।

पुलिस ने नजमा को यह भा बताया कि 28 अगस्त को सलमान पांच लोगों के साथ उसके मायके पहुंचा और उसको मारने-पीटने के बाद तीन तलाक देकर लौट गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 3/4 और IPS की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस पूरे मामले को लेकर मीडिया के लिए बयान जारी करते हुए मेरठ अंचल अधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।