Agra District Jail: बंदियों के “अनोखे” दीयों से जगमग होगी दीपावली, जलते-जलते हो जाएंगे गायब, जानें क्या है खास बात, देखें वायरल वीडियो

October 18, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुछ लोग दीपावली के लिए दीए बना रहे हैं। यह वीडियो जिला जेल आगरा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दीयों की खास बात ये है कि ये जलते-जलते गायब हो जाएंगे। अर्थात पूरी तरह से जल जाएंगे।

इस वीडियो को ट्विटर पर ट्विट करते हुए डीजी जेल यूपी ने जानकारी दी है कि जिला जेल आगरा के बंदी गाय के गोबर से दीए बना रहे हैं। अंत में ये दीए बाती के साथ ही जल जाते हैं। अर्थात किसी भी तरह का कोई भी वेस्ट नहीं बचेगा। इन दीयों के लिए यही बात खास है, जो लोगों के लिए आश्चर्य का केंद्र बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर बंदियों के इस अनोखे दिए की जमकर चर्चा हो रही है। गाय का गोबर होने के कारण बंदियों को इनको बनाने में भी काफी वक्त लगता है। फिर भी बंदी एक अनोखी परम्परा समाज में डालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि गोबर का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल हो सके। इसी तरह अब तो मार्केट में गोबर के लक्ष्मी गणेश भी आने लगे हैं, जो कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह का मृदा व जल प्रदूषण नहीं करेंगे। दरअसल केमिकल युक्त रंगों से बनाए गए दीए और मूर्तियों से मृदा के साथ ही जल प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इको फ्रैंडली दीए और मुर्तियों का चलन काफी देखा जा रहा है, जो कि समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।

यहां देखें वीडियो