Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में आई ये तकनीकी खराबी, दो घंटे तक लगाता रहा हवा में चक्कर; फिर पायलट ने किया ये काम-Video

October 11, 2024 by No Comments

Share News

Air India: एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वह दो घंटे से हवा में चक्कर लगाता रहा. इसको देखते हुए त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया. हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. इस मुसीबत के समय पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ तरीके से काम किया और इस इमरजेंसी के वक्त में पैंसेजर्स को पैनिक कराए बिना सुरक्षित लैंडिंग कराई है. सोशल मीडिया पर पायलट की जमकर प्रशंसा की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स पायलट को सल्यूट कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान में 140 लोग सवार थे और विमान के लैंडिंग होने के बाद यात्री तुरंत विमान से नीचे उतरे और अपने परिजनों से फोन पर बात कर खुद के सुरक्षित होने की सूचना दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान के पहिये नहीं खुल रहे थे. त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने बताया कि हवाई जहाज के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई है। इसके चलते विमान हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तैनात की गई थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 613 सुरक्षित तरीके से तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गई है। DGCA स्थिति पर नज़र रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट ने सामान्य लैंडिंग की है। एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

हालांकि पहले खबर सामने आ रही थी कि विमान की बेली लैंडिंग कराई जाएगी. जो कि एक बेहद खतरनाक प्रक्रिया होती है. फिलहाल सामान्य लैंडिंग के बाद सभी राहत की सांस ले रहे हैं लेकिन अभी भी एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

इस पूरे मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन का बयान सामने आया है. बयान के मुताबिक, 140 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान AXB613 ने त्रिची से शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान जैसे ही रनवे से हवा में पहुंचा तो उसके हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया था. इसके बाद पायलट में इमरजेंसी घोषित करते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमान को उतरने में समस्या हो रही थी। इस पर ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान पूरे देश सांस थामे हुए था. सोशल मीडिया पर सभी लोग सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे थे. काफी देर से त्रिची एयरपोर्ट के पास चक्कर काटने के चलते 140 यात्रियों की जान अटकी रही। तो दूसरी ओर वहीं आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड भी मौजूद रही.

ये भी पढ़ें-Nobel Prize 2024: इन देशों में जंग के बीच इस संगठन को दिया गया शांति का नोबेल पुरस्कार… जानें क्या करता है काम?