महिला पुलिस अधिकारी ने कांवड़िए के दबाए पैर…अखिलेश यादव ने कसा तंज; शेयर किया Video

July 20, 2025 by No Comments

Share News

Akhilesh Yadav: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी कांवड़ यात्रा कर रही महिला श्रद्धालु के पैर दबाते हुए दिख रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तारीफ के साथ ही तंज भी कसा है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं पुलिस अधिकारी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारी ऋषिका सिंह मुजफ्फरनगर की सीओ हैं और इन दिनों कांवड़ यात्रा में ड्यूटी कर रही है. ड्यूटी के दौरान ही कांवड़िए के पैर दबाकर वह सुर्खियों में आ गई हैं. इस दौरान वह वर्दी में हैं और एक कुर्सी पर वह बैठी हैं तो दूसरी कुर्सी पर श्रद्धालु बैठी हुई है. वीडियो में वह महिला श्रद्धालु के पैर दबाते हुए दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है-“सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है.” इस तरह से जहां एक ओर अखिलेश यादव ने “सेवा का भाव अच्छा है” कहकर पहले पुलिस अधिकारी की प्रशंसा की लेकिन उसके बाद ही “अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है” कह कर तंज कसते हुए सवाल भी खड़ा कर दिया. अखिलेश यादव की इस पोस्ट को लेकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर उनको पुलिस अधिकारी की प्रशंसा करनी थी तो फिर सिर्फ प्रशंसा ही करनी चाहिए थी ये अगर-मगर बीच में क्यों लिखते हैं?

पुलिस अधिकारी ने दी ये प्रतिक्रिया

ऋषिका सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि जब हम खाकी वर्दी पहनते हैं तब हमारे लिए कोई जाति-धर्म का नहीं होता.हमारे मन में सिर्फ इंसानियत की सेवा का भाव हर व्यक्ति के लिए होता है.मुझे ये करना अच्छा लगता है.हम लोगों की कितनी मदद कर सकें.यही मेरे लिए जरूरी होता है.

इससे पहले उन्होंने ये भी बताया कि मुजफ्फरनगर से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं. इसी दौरान वह रात में शामली बॉर्डर के पास ड्यूटी कर रही थीं. वह आगे कहती हैं कि “मैं ड्यूटी के दौरान काफी दिनों से कांवड़ियों को चलते देख रही थी और मन में सोच रही थी कि वो जब इतना गंगाजल लेकर चल रहे हैं तो उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर होती होगी. इसको लेकर कुछ महिला कांवड़ियों से भी बात की तो उन्होंने भी ये बात कही. इस पर मुझे जो सही लगा उसे मैंने किया.

लोगों का सहयोग करना ही हमारा कार्य है

ऋषिका सिंह आगे कहती हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश प्रशासन जैसा चाहता है और हमारे एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सर उम्मीद करते हैं हम उसी तरह से ड्यूटी करते हुए लोगों की सेवा करते हैं. हमारे कांवड़िये भी हमारे लिए उसी तरह हैं उनकी सेवा भी करें और जो ये यात्रा है उसमें सहयोग करें.हमारी जो भी भूमिका हम निभा सकते हैं वो हम करें. यही हमारी ड्यूटी है.

ये भी पढ़ें-हिंदुओं को बड़ा झटका…मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला