AKTU A Grade: एकेटीयू को मिला NAAC से A ग्रेड….इस बड़ी उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई

July 10, 2025 by No Comments

Share News

AKTU got A grade from NAAC: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को हाल ही में नैक की ओर से ए ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय ने पहली बार नैक के लिए आवेदन किया था। ऐसे में यह बड़ी उपलब्धि मिलने के बाद राजभवन में राज्यपाल सहकुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय एवं विश्वविद्यालय के नैक की पूरी टीम को बधाई दी है।

इस क्रम में बुधवार को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने नैक टीम के साथ ही सभी शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के प्रयासों का परिणाम है। हमें इसे और आगे ले जाना है। इस दौरान वित्त अधिकारी केशव सिंह, आईईटी के निदेशक प्रो0 विनीत कंसल, आईक्यूएसी की निदेशक प्रो0 वंदना सहगल, कैस के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया ने भी विचार व्यक्त किया और एक दूसरे को बधाई दी।

AKTU got A grade from NAAC..

ये भी पढ़ें-Guru Purnima: अगर कोई गुरु न हो तो गुरु पूर्णिमा पर करें इस भगवान की पूजा…जानें पूजन विधि