AKTU News: 18 फरवरी को होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित…जानें अब कब होगी

February 17, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सत्र 2024-25 विषम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की 18 फरवरी से होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 28 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाकुंभ और शिवरात्रि के चलते प्रयागराज एवं काशी में यातायात व्यवस्था में बदलाव और रास्ते बंद होने से कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देश पर लिया है। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता।

विभिन्न संबद्ध संस्थानों के परीक्षा आगे बढ़ाने के आग्रह को छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके अलावा विषम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं 20 से 27 फरवरी के बीच सम्पन्न होंगी। इसके लिए परीक्षकों के ड्यूटी की सूची संस्थानों के ईआरपी लॉगिन और शिक्षकों के लॉगिन पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-Delhi Metro स्टेशन पर लड़कों ने काटा जमकर हुड़दंग, शर्मनाक हरकत का Video वायरल