AKTU News: एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, इस डेट तक कराएं पंजीकरण, B.Tech, M.Tech and ME के छात्र ले सकते हैं हिस्सा
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के छात्रों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। यदि आपमें प्रतिभा है तो विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर नामी कंपनी अप्तारा कॉर्पोरेशन से जुड सकते हैं। कंपनी न केवल चयनित छात्रों को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा।
कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में यह कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सत्र 2022-23 बैच के बीटेक, एमटेक और एमई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को 10 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद कंपनी की ओर से परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें सफलता के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल छात्र को कंपनी की ओर से बतौर टेक्निकल राइटर और मैटर एक्सपर्ट नियुक्त किया जाएगा। वहीं अंतिम रूप से चयनित छात्र को कंपनी की ओर से सालाना तीन लाख से तीन लाख 60 हजार रूपये दिया जाएगा।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की डीन प्रो0 अरूमिणा वर्मा के नेतृत्व में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्र शामिल होकर अपना भविष्य बना सकते हैं। कंपनी में चयनित छात्र को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले दो तीन महीनों में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की आधा दर्जन मल्टीनेशनल में काम करने का मौका मिला है।