भ्रामक रैंकिंग दिखाने पर AKTU करेगा कॉलेजों पर कड़ी कार्रवाई…जानें क्या है मामला?

July 24, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से सम्बद्ध कॉलेजों द्वारा रैंकिंग को लेकर भ्रामक जानकारी बच्चों के बीच फैलाई जा रही है. इसको लेकर विश्वविद्यालय ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है और ये बात स्पष्ट की है कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाफल के आधार पर किसी तरह की भी रैंकिग जारी नहीं की गई है.

एकेटीयू की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में जानकारी दी गई है कि वर्तमान सत्र में संबद्ध संस्थानों के लिए परीक्षाफल के आधार पर किसी तरह की रैंकिंग जारी नहीं की गई है, जबकि कतिपय संस्थान नये सत्र में छात्रों का प्रवेश लेने के लिए अपने स्तर से रैंकिंग बढ़ाते हुए शीर्ष संस्थान बताने का भ्रमक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

विश्वविद्यालय ने ये भी कहा है कि इससे न केवल छात्र बल्कि अभिभावक भी गुमराह हो रहे हैं. विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों से परीक्षाफल से संबंधित कोई भी बयान मीडिया में जारी न करने की अपील की है. साथ ही विश्वविद्यालय ने ये भी कहा है कि भ्रामक खबर फैलाने पर विश्वविद्यालय संबंधित संस्थान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगा.

ये भी पढ़ें-देश में उत्पन्न होने वाली है विकट परिस्थिति…सावधान रहें सभी राजनैतिक दल; पुरी शंकराचार्य ने की भविष्यवाणी-Video