Israel-Palestine War: “आतंकियों का गढ़ है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी”, बोले ठाकुर रघुराज सिंह, फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाने वाले चार छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा, देखें वीडियो
Israel-Palestine War: इजरायल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. जहां एक ओर भारत इजरायल के समर्थन में साथ खड़ा है तो वहीं त्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सैकड़ों छात्रों ने 8 अक्टूबर को पैदल मार्च निकाला और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिलिस्तीन के साथ खड़े दिखाई दिए. इस मौके पर छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी भी की और डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान छात्रों ने फिलिस्तीन को आजाद करने की मांग भी उठाई थी. इस पूरे मामले को लेकर प्रकरण में क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी गई थी. इसी के बाद पुलिस ने एमयू के छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मीडिया को जानकारी दी कि, रविवार देर शाम को एएमयू में इजराइल- फिलिस्तीन के अंतरराष्ट्रीय मामले को लेकर बिना अनुमति विरोध मार्च निकाला गया था. इस दौरान छात्रों ने आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी. इस मामले में चौकी इंचार्ज अजहर हसन द्वारा जांच के बाद आख्या सौंपी गई है. इसी के बाद चौकी इंचार्ज की आख्या के आधार पर थाना सिविल लाइन में नामजद मोहम्मद खालिद ,मोहम्मद आसिफ इफ्तेखार, मोहम्मद नावेद और कामरान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिलहाल एएमयू में पूर्णतः शांति कायम है. दूसरी ओर इस मामले मे पुलिस अभी जांच कर रही है.
आतंकियों का गढ़ है एएमयू
दूसरी ओर प्रदेश के सन्ननिर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने एएमयू के छात्रों द्वारा फिलिस्तीन समर्थन में निकाले गए मार्च की कड़ी निन्दा की है और कहा है कि, एएमयू आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है इसे शीघ्र बंद कर देना चाहिए. यह हिंदुओं के पैसे से यूनिवर्सिटी संचालित हो रही है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, आतंकवाद विश्व स्तरीय समस्या बन गई है और अधिकांश आतंकवादी मुस्लिम ही है.
यहां देखें वीडियो