अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर फटकारा, कह दिया ये सब…
Amitabh Bachchan: भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिनों से लगातार युद्ध की स्थिति बनी हुई थी और पाकिस्तान लगातार हमारे मासूमों पर हमला कर रहा था. पहले तो उसने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों को गोली मार दी और जब ऑपरेशन सिंदूर के तौर पर पाकिस्तान के आतंकियों को सबक सिखाया गया तो उसने फिर से भारत पर हमला करना शुरू कर दिया.
इस बीच पूरा देश भारत की सेना के साथ एकजुट होकर खड़ा था तो वहीं हिन्दी फिल्मों के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इन तीन दिनों में एक भी ऐसी पोस्ट शेयर नहीं की जो कि भारत या फिर सेना के पक्ष में हो. ऐसा नहीं कि अमिताभ बच्चन ने इस दौरान ट्वीट नहीं किया, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ लिखकर जो आखिरी ट्वीट किया था वो 22 अप्रैल को किया था. इसके बाद आज तक उन्होंने कुल 19 ट्वीट कर डाले लेकिन उनमें कुछ भी नहीं लिखा है. सिर्फ वो ट्वीट का नंबर डालकर छोड़ देते हैं.

बिना किसी मैसेज के इस तरह अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने इसकी शुरुआत 23 अप्रैल के पोस्ट ‘T 5356’ से की और बिना कुछ लिखे ट्वीट करने की आदत उन्होंने आज ‘T 5374’ तक जारी रखी है. फिर भी इन ट्वीट्स को मिलियन्स में व्यूज मिल रहे हैं. स्टोरी लिखते समय तक आज के पोस्ट ‘T 5356’ को 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और करीब डेढ़ हजार से अधिक कमेंट्स भी आ चुके हैं.
इनमें से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे ऐसे बिना लिखे ट्वीट करने की वजह पूछी तो किसी ने भारत पाकिस्तान तनाव पर कुछ बोलने के लिए कहा. तो वहीं एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा- ‘सर, क्या आपका अकाउंट हैक हो चुका है’. तो वहीं एक अन्य ने मजाक करते हुए लिखा- ‘अभिषेक भैया से नम्र निवेदन है कि इनके हाथों से फोन ले कर इन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाए.’

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह बोला है जुबानी हमला
इसी के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ बच्चन को पाकिस्तान के खिलाफ बोलने को भी कहा लेकिन अमिताभ की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया. एक यूजर ने लिखा ‘सर इंडिया आतंकवाद के खिलाफ जंग में है और इंडियन फोर्सेज बहादुरी से जवाब दे रही हैं आपकी पूरी दुनिया में फैन फॉलोविंग है, आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल चुप रहने के बजाय पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के लिए कर सकते है’.
ये तो सभी जानते हैं कि देश की जनता ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों को इस कदर प्यार दिया कि उनको महानायक का दर्जा तक दे डाला और वह अब 82 साल की उम्र में भी सबसे ज्यादा बिजी अभिनेताओं में से एक हैं. फिलहाल वह फेमस टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन को भी होस्ट करने वाले हैं. इसके बारे में भी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर दी. तो वहीं पिछले साल रजनीकांत की वेट्टैयन और प्रभास के साथ कल्कि 2898 में भी वह दिखे थे लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उनकी ओर से किसी तरह का भी मैसेज सामने न आना देश की जनता को परेशान कर गया है.
View this post on Instagram