तीन दिन में ही रो पड़ा पाकिस्तान…भारत फोन कर गिड़गिड़ाया; अमेरिका के सामने पटका माथा, शाम पांच बजे से संघर्षविराम

Share News

India Pakistan war: जहां भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण स्थिति चल रही है और प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को बुलाकर मीटिंग कर रहे हैं और भारतीय मीडिया में बयान सामने आ रहा है कि भारत की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा गया है कि अगर अब भारत पर किसी तरह का आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध माना जाएगा, तो इसी बीच मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा सामने आ रहा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं.”

तो वहीं पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट किया है और लिखा है “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।”

तो वहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

विदेश मंत्री का आया बयान

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है लेकिन भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। इसी के साथ ही उन्होंने पोस्ट में ये भी लिखा है कि भारत ऐसा करना जारी रखेगा।

पूर्व DGP का बयान आया सामने

जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने भारत पाकिस्तान संघर्षविराम समझौते को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि भारत ने शर्त रखी है कि पाकिस्तान आतंकवाद बंद करेगा, इसलिए भारत ने कहा कि आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई होगी. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संघर्ष विराम का स्वागत है। भारत कभी किसी देश के खिलाफ आक्रामक तरीके से काम नहीं करता, हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, हमारी दौड़ तीसरी, दूसरी, पहली अर्थव्यवस्था बनने की है। हम युद्ध, आतंकवाद में विश्वास नहीं करते.”

बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करवाया था. इस हमले में आतंकवादियों ने दो विदेशी नागरिक सहित 26 पर्यटकों को गोली मार दी थी. इस हमले में भारत की उन बेटियों का सुहाग भी उजड़ गया था जिनकी हाल ही में शादी हुई थी और वे हनीमून मनाने के लिए जम्मू गए थे.

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो ने पूरे देश का दिल झकझोर कर रख दिया था. शादी के बाद नई जिंदगी के सुनहरे सपने लेकर जिन बेटियों ने शादी की थी उनके आंचल में चंद दिन भी खुशियां नहीं ठहर सकी थीं. उनके आंसुओं ने पूरे देश को हिला दिया था. इसी के बाद भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर लांच करते हुए पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकियों के 9 ठिकाने नेस्तानाबूत कर दिए थे. इसी के बाद पाकिस्तान ने सीमा से सटे शहरों पर गोलीबारी और ड्रोन हमले करवाने शुरू कर दिए थे लेकिन भारतीय सेना ने सभी को ध्वस्त कर दिया था. हालांकि इस दौरान जम्मू-कश्मी के कई इलाकों में काफी नुकसान हुआ. इस दौरान दो जवान शहीद हो गए. तो वहीं कई घरों को काफी नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें-सरकार ने लाइव कवरेज से दूर रहने की दी सख्त हिदायत…फेक न्यूज चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई