Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन में होगा भव्य आयोजन, 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, इमरजेंसी वाहनों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर

August 13, 2022 by No Comments

Share News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश विधानभवन के सम्मुख कार्यकम के दौरान प्रात: 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार डायवर्जन रहेगा। सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यकम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

देखें क्या किया गया है डायवर्जन

विधान भवन पर झण्डारोहण के समय विधानसभा मार्ग पर रॉयल होटल एवं (बापू भवन) चौराहा व हजरतगंज (अटल चौक) चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज सिटी बसें/कामर्शियल/बड़े वाहन केकेसी तिराहे से हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि यह लोको चौराहा, कैण्ट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग होते हुए अपने गन्तब्य को जा सकेगें।

चारबाग से स्टेशन रोड गुरुगोविन्द सिंह मार्ग (राणा प्रताप) चौराहा से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहे से रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि यह कैसरबाग/सदर कैण्ट होते हुए अपने गन्तब्य को जा सकेगें।

महानगर, निशातगंज/पीएनटी की ओर से आने वाले रोडवेज सिटी बसें/कामर्शियल वाहन संकल्प वाटिका से सिकन्दरबाग, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग होते हुए नहीं जा सकेंगे बल्कि यह बैकुण्ठधाम, पीएनटी, गाँधीसेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैण्ट होकर जा सकेगें।

महानगर, निशातगंज/पीएनटी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सिकन्दरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन सहारागंज, चिरैयाझील या दैनिक जागरण, 1090 चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं आ सकेगा बल्कि यह कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा से सिकन्दरबाग से दैनिक जागरण चौराहा या संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, पीएनटी (बालू अड्डा), 1090 चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

कैसरबाग, वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा बंदरियाबाग चौराहे, डीएसओ, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन गोल्फ क्लब, गॉधी सेत् (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा कैण्ट होकर अपने गन्तब्य को जा सकेगें।

गोमतीनगर, अयोध्या रोड, 1090 चौराहे से आने वाला सामान्य/रोडवेज बसें यातायात गोल्फ क्लब चौराहा. बन्दरियाबाग चौराहा. पार्क रोड या हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।