Amrit Mahotsav: इंदौर में मानव श्रंखला के लिए एकजुट हुए पांच हजार लोग, बनाया भारत का नक्शा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, हरियाणा में निकाली 6600 फीट लम्बी तिरंगा यात्रा, देखें अद्भुत वीडियो

August 14, 2022 by No Comments

Share News

आजादी के अमृत महोत्सव की लहर देश के कोने-कोने में फैल चुकी है। बड़े से लेकर बच्चे तक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो रहे हैं। इसी के साथ ही एक से बढ़कर एक कीर्तिमान भी बनाए जा रहे हैं।

शनिवार को जहां चंडीगढ़ में मानव श्रंखला ने तिरंगा झंडा बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था वहीं रविवार को भी यह क्रम जारी रहा और इंदौर में मानव श्रंखला ने भारत का नक्शा बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के झज्जर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले 6,600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तो वहीं मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है। वहीं हिमांचल प्रदेश के मंडी में स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज पर तिरंगे के रंग की रंग-बिरंगी लाइटों से रोशनी की गई। इसी तरह पूरे देश में भारत की आजादी के के 75 वर्ष पूरी शान के साथ सेलिब्रेट किए जा रहे हैं।