Ankita Murder Case: पोस्टमार्टम के बाद अंकिता का शव सौंपा गया परिजनों को, मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लोगों ने लगाई आग, भाजपा ने आरोपी के पिता व भाई को निकाला पार्टी से, देखें वीडियो

September 24, 2022 by No Comments

Share News

Rishikesh। अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य व भाई अंकित को पार्टी के निकाल कर बाहर कर दिया है। इसी के साथ अंकित को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस सम्बंध में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के नाम जारी पत्र में निष्कासन के बारे में जानकारी दी गई है।

उधर ऋषिकेश SDM शैलेंद्र नेगी ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि आज सुबह यहां AIIMS ऋषिकेश में शव को लाया गया था, पंचायत नामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। प्रशासन द्वारा शव श्रीनगर ले जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई गई है।

इसी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्विटर पर जानकारी देते हुए आरोपी के पिता व भाई को निकाले जाने की बात कही है और निष्कासन पत्र भी वायरल किया है।

बता दें कि शनिवार सुबह ही धामी ने ट्विटर के जरिए ही ये भी जानकारी दी थी कि उत्तराखंड SDRF ने ऋषिकेश की चीला नहर से अंकिता का शव बरामद कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी लिखा था कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। इसी के साथ धामी ने ये भी जानकारी दी कि दोषियों के रिजार्ट पर बुलडोजर से देर रात कार्यवाही कर दी गई है। वहीं इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने भी एक ट्विट कर वीडियो वायरल करते हुए जानकारी दी कि पहाड़ की बेटी के हत्यारों पर मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन ने रिजार्ट पर बुलडोजर चलवाया।

मालूम हो कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी पिछले पांच दिनों से लापाता था। इस सम्बंध में जांच करने पर पुलिस के सामने खुलासा हुआ कि जिस रिजार्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी उसे के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो साथियों के साथ अंकिता को नहर में धकेल दिया था। इसी के बाद पुलिकित सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलकित के साथ अंकित और भाष्कर को गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। हालांकि पहले आरोपियों ने अंकिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ताकि बचा जा सके, लेकिन रिजार्ट के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया था कि जिस दिन अंकिता गायब हुई थी, उसी दिन पुलकित के साथ देखी गई थी। इसी के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गए और सब सच उगल दिया।

यहां देखें वीडियो