Video: राजस्थान के रेगिस्तान में बिछी 57 हजार गायों की लाश, वायरल हुआ वीडियो, देश भर में मर चुके हैं 11 लाख से अधिक पशु, जानें कौन सा फैला है वायरस, जानवरों की मौत पर चुप्पी साधे बैठी सरकार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

September 10, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि जानवरों की लाशें ही लाशें बिछी पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान के रेगिस्तान में 57 हजार गायों की मौत हो गई है। इसकी वजह लम्पी वायरस को बताया जा रहा है। इसी के साथ यह भी जानकारी सामने आ रही है कि राजस्थान में 37 हजार से अधिक गायों की मौत हुई है। इसी तरह गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी यह वायरस फैल गया है। अब तक करीब 11 लाख पशु इससे संक्रमित हो चुके हैं।

इस वीडियो को वायरल किया है आज तक के न्यूज एंकर शुभांकर मिश्रा ने। उन्होंने इस वीडियो को वायरल करते हुए लिखा है कि, लाशों के मैदान बने राजस्थान के रेगिस्तान, लंपी वायरस से तकरीबन 57, 000 गायों की मौत। सबसे ज्यादा 37 हजार मौतें राजस्थान में। गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैला वायरस। अब तक 11 लाख से अधिक पशु इससे संक्रमित। हैरानी होती है कि इस ख़बर पर कहीं शोर नहीं। फिलहाल यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इस बात की पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है।

यहां देखें वीडियो

देखें लोग क्या कर रहे हैं कॉमेंट

ट्विटर यूजर आलोक मिश्रा लिखते हैं कि यह एक तरह का षड्यंत्र है भारतीय नस्लों की गायों को खत्म करने का। वहीं बिठूर वाले बाबा (भारद्वाज) लिखते हैं महोदय इससे यह साफ़ है लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को इसमें कोई फ़ायदे का सौदा नहीं लगता है । करोना था तब सभी गला फाड़ते थे अब गाये है तो क्या हुआ , उनके मरने से किसी को क्या फ़ायदा । मुकेश लिखते हैं हां कही भी शोर नहीं क्योंकि गाय थोड़ी ही वोट देती है ? केंद्र सरकार ने आदेश दिए वेक्सिन के पर क्या विपक्ष ने कोई धरना दिया।