स्कूल के अंदर बंदूक लेकर घुसे छात्र ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां…खुद को भी मारी गोली; 9 की मौत-Video

June 10, 2025 by No Comments

Share News

Austria School Firing: ऑस्ट्रिया से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में फायरिंग की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी APA की रिपोर्ट की मानें तो ग्राज शहर के मेयर ने बताया कि इस फायरिंग में 7 छात्र सहित 9 लोगों की मौत हुई है. तो वहीं हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल में पहुंचा और फिर जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके बाद हमलावर छात्र वॉशरूम में गया और खुद को भी गोली मारकर ली, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली और कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं. घटना को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है और लोग छुपते हुए दिख रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज शहर के मेयर एल्के काहर ने जानकारी दी है कि जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 7 छात्र एक स्कूल का कर्मचारी और एक वो अपराधी है, जिसने गोलीबारी की. स्कूल में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दी गई है.

बता दें कि ऑस्ट्रिया का ग्राज शहर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 300,000 है. घटना की जानकारी होते ही ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर पहुंचने वाले हैं. तो वहीं पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है. इसी के साथ ही पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. तो वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है.

ये भी पढ़े-ढाबा मालिक ने कबूल किया जुर्म…3 साल से थूक लगाकर बना रहा था रोटी; बजरंगदल ने की ये मांग-Video