जर्मन बच्ची को सताई भारत की गर्मी…रामलला के दर्शन कर कही ये बात-Video

March 22, 2026 by No Comments

Share News

 Ayodhya Ram Mandir: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची खुद को जर्मनी की निवासी बता रही है. बच्ची की मासूमियत और रामलला के प्रति उसका भाव सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा है. बच्ची के भक्तिभाव वाले अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

जर्मनी से अयोध्या आई बच्ची ने रामलला के दर्शन किया और वीडियो बनाने वाले ने जब उससे उसके अनुभव के बारे में पूछा तो उसने इंग्लिश में अपनी बात कही जिसका यहां हिंदी अनुवाद दिया जा रहा है. बच्ची ने कहा, मेरा नाम आंजन्या है. मैं जर्मनी से आई हूं. इसी के साथ ही उसने मौसम को लेकर कहा कि यहां बस गर्मी बहुत है.

उसने आगे कहा कि भारत ऐसा ही है जहां गर्मी ज्यादा होता है. गर्मी का सीजन भी होता है. उसने ये भी कहा कि उसके लिए गर्मी होना नॉर्मल है. इसके बाद राम मंदिर को सुंदर बताते हुए कहा कि मैंने कल ही रामलला के दर्शन लिए थे. मैं दो दिन पहले देखना चाहती थी रामलला की मूर्ति और आखिरकार मैंने दर्शन कर ही लिए. काफी अच्छा अनुभव रहा.

बच्ची के इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है और तरह-तरह के कॉमेंट सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Ayodhya News: अब राम मंदिर के आस-पास क्षेत्र में ऑनलाइन भी नहीं मंगवा पाएंगे नॉनवेज… प्रशासन ने लगाया पूरी तरह प्रतिबंध