“सच में वेरी टेस्टी…” गधी का दूध दुहने के बाद पी गए बाबा रामदेव…Video; जानें इसके क्या हैं फायदे और नुकसान

December 5, 2024 by No Comments

Share News

Baba Ramdev News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव गधी का दूध न‍िकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं दूध निकालने के बाद वह पीकर ‘Very Testy’ भी कहते हैं इसी के साथ ही इसके फायदे की भी जानकारी लेते हैं. इस वीड‍ियो के वायरल होते ही लोग ‘गधी के दूध’ के फायदे और नुकसान को लेकर चर्चा करने लगे हैं.

तो वहीं बहुत से लोग ये भी कह रहे हैं कि बाबा रामदेव ने गधी का दूध पीकर एक नया ट्रेंड शुरू किया है लेकिन ऐसा नहीं है. बता दें कि इस दूध में कई विटामिन, मिनरल्‍स और पोषक तत्व होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं. हम आपको बता दें कि पुराने समय से ही गधी का दूध ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में इस्‍तेमाल होता आया है तो इसी के साथ ही दवा के तौर पर और न्‍यूट्र‍िशन के लि‍ए भी इसे इस्‍तेमाल किया जाता रहा है.

फायदा

गधी के दूध में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. बाबा रामदेव बताते हैं कि गधी का दूध त्‍वचा के लि‍ए है काफी फायदेमंद होता है. यह त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाता है. वह Cleopatra (क्लियोपेट्रा) का भी जिक्र करते हैं. बता दें कि क्लियोपेट्रा को दुन‍िया की सबसे सुंदर महिला माना जाता है. वह भी अपनी सुंदरता में निखार लाने के लिए गधी के दूध का इस्‍तेमाल किया करती थी.

गधी के दूध इम्‍यून‍िटी को स्ट्रांग करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होता है जो कि शरीर के इम्‍यून‍िटी स‍िस्‍टम को मजबूत करने में सहायक होता है. इसके अलावा फ्लू या इंफेक्‍शन से होने वाली बीमार‍ियों से भी लड़ने में ये मदद करता है.

ऐसे लोग जिनको गाय के दूध से एलर्जी है, उनके लि‍ए ये गधी का दूध एक अच्‍छा विकल्प बन सकता है.

गधी के दूध में लैक्टोज की मात्रा अधिक होती है और यह आसानी से पचने वाला होता है. यह पेट की समस्याओं, जैसे अपच और एसिडिटी, में मदद कर सकता है.

नुकसान

वैसे तो गधी का दूध कई तरह के पोषक तत्‍वों से भरा होता है लेकिन कुछ मायने में ये नुकसानदायक भी होता है. हालांकि स्‍वाद की बात करें तो कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता, क्योंकि यह अन्य दूध की तुलना में थोड़ा मीठा और अलग होता है. इसे स्‍टोर करना बेहद मुश्किल है क्‍योंकि गधी के दूध को लंबे समय तक ताजा रखना मुश्किल होता है. ये बहुत जल्दी खराब हो जाता है और इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लि‍ए विशेष प्रक्रिया करनी होती है. तो वहीं अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो आप इस दूध का सेवन नहीं कर सकते. इसी के साथ ही इस दूध के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि ये आसानी से उपलब्‍ध नहीं है. गधी के दूध का उत्पादन सीमित होता है, जिससे यह अन्य विकल्पों की तुलना में महंगा होता है.

इस्तेमाल

औषधीय के लिए गधी के दूध का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ खास दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स में भी इसका उपयोग किया जाता है. यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.
यूरोप सहित दुन‍िया के तमाम ह‍िस्‍सों में गधी का दूध लोग पीते हैं. गाय या भैंस का दूध न मिलने पर इसे एक अच्छे विकल्प के तौर पर जाना जाता है.
गधी का दूध का इस्तेमाल ब्युटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है. मसलन क्रीम, साबुन और लोशन में इसका इस्तेमाल होता है. इसके मॉइश्‍चराइज‍िंग गुणों के चलते, इसका इस्‍तेमाल मॉइश्‍चराइज‍िंग क्रीम में जमकर किया जाता है. इसमें पोषण और नमी दोनों होती हैं.

ये भी पढ़ें-समुद्र किनारे योगा कर रही थी 24 साल की अभिनेत्री…अचानक आई तेज लहर बहा ले गई, मौत-Video