Bahula Chaturthi-2023: बहुला चतुर्थी रविवार को, जाने कितने बजे होगा चंद्रोदय, कष्ट निवारण के लिए इन मंत्रों के साथ करें गणपति जी की पूजा , देखें पूजा विधि

September 2, 2023 by No Comments

Share News

Bahula Chaturthi-2023: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी (Bahula Chaturthi) के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रीगणेश (lord Ganesh ji) जी के निमित्त व्रत किया जाता है। भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि, 03 सितम्बर रविवार को संकष्ट चतुर्थी है और इस दिन चन्द्रोदय रात्रि 09:22 पर होगा।

व्रत पूजा विधि
महिलाएं इस दिन प्रातः स्नान कर पवित्रता के साथ गणेशजी की आराधना आरंभ करें। गणेशजी की प्रतिमा के सामने व्रत का संकल्प लें। धूप, दीप, गंध, पुष्प, प्रसाद आदि सोलह उपचारों से श्रीगणेशजी का पूजन संपन्न करें। चंद्र उदय होने से पहले जितना हो सके कम बोलें।सायं फिर से स्नान कर इसी पूजा विधि से भगवान श्रीगणेशजी की उपासना करें। इसके बाद चन्द्रमा के उदय होने पर शंख में दूध, दूर्वा, सुपारी, गंध, अक्षत से भगवान श्रीगणेशजी का पूजन करें और चतुर्थी तिथि को चंद्र्देव को अर्घ दें। इस प्रकार बहुला चतुर्थी व्रत के पालन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही व्रती (व्रत करने वाला) के व्यावहारिक व मानसिक जीवन से जुड़े सभी संकट, विघ्न और बाधाएं समूल नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत संतान दाता तथा धन को बढ़ाने वाला है।

कष्ट निवारण के लिए उपाय
भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि, समस्याओं के निवारण के लिए शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग करें, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को प्रातः निम्न छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें ।

ॐ सुमुखाय नम:
ॐ दुर्मुखाय नम:
ॐ मोदाय नम:
ॐ प्रमोदाय नम:
ॐ अविघ्नाय नम:
ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:

शनिवार के दिन विशेष प्रयोग

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)

आर्थिक कष्ट निवारण हेतु उपाय

एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काला तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र जपते हुए पीपल की 7 बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)